मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कालका स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर में की पूजा अर्चना

पंचकूला, 12 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को पंचकूला के कालका पहुंचे। पंचकूला के कालका स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर में माता रानी को शीश नवाया व पूजा अर्चना की। इसके साथ ही बालाजी मंदिर व चंडी वास मंदिर में भी माथा टेका।

तदोपरांत कालका के ऐतिहासिक पातशाही पहली गुरुद्वारा साहिब में भी मत्था टेका। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया भी मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड 19 एडवाइजरी का पूर्णतया ध्यान रखा गया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!