सुधीर सिंगला अहम कमेटी में शामिल

चंडीगढ़, 3 जून- हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा की नियम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। विधायक श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, श्री अभय सिंह चौटाला, श्री घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ. अभय सिंह यादव, श्री भारत भूषण बतरा, श्रीमती नैना सिंह चौटाला और श्री सुधीर कुमार सिंगला को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर सिंह गंगवा को वर्ष 2020-21 के लिए आवास समिति का पदेन अध्यक्ष जबकि विधायक श्री लीला राम, श्री असीम गोयल, श्री प्रदीप चौधरी और श्री रणधीर सिंह गोलन को सदस्य मनोनीत किया गया है।

विधायक श्री जगबीर सिंह मलिक को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री जयवीर सिंह, श्री बिशन लाल सैनी, श्री गोपाल कांडा, श्री महिपाल ढांडा, श्री प्रदीप चौधरी, श्रीमती निर्मल रानी, श्री सत्य प्रकाश और श्री अमरजीत ढांडा इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक श्री हरविंदर कल्याण को वर्ष 2020-21 के लिए लोक लेखा समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक श्रीमती किरण चौधरी, डॉ. अभय सिंह यादव, श्री भारत भूषण बतरा, श्री नरेंद्र गुप्ता, श्री सुधीर कुमार सिंगला, श्री वरूण चौधरी, श्री जोगी राम सिहाग और श्री रणधीर सिंह गोलन को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

इसी तरह विधायक डॉ. कमल गुप्ता को वर्ष 2020-21 के लिए स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री कुलदीप बिश्नोई, श्री घनश्याम सर्राफ, श्रीमती सीमा त्रिखा, श्री बिशम्बर सिंह, श्री धर्म सिंह छोक्कर, श्री सुरेंद्र पंवार, श्री अमरजीत ढांडा और श्री राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक श्री सुभाष सुधा को वर्ष 2020-21 के लिए अनुमान समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक राव दान सिंह, श्री रामकुमार गौतम, श्री आफताब अहमद, श्री लक्ष्मण नापा, श्री सीताराम यादव, श्री प्रमोद कुमार विज, श्री अमित सिहाग और श्री मेवा सिंह को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

विधायक श्री दीपक मंगला को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक मोहम्मद इलियास, श्री विनोद भ्याणा, श्री लीला राम, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा, श्री प्रवीन डागर, श्री मामन खान, श्री शमशेर सिंह गोगी और श्री देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।

इसी तरह विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा को वर्ष 2020-21 के लिए शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक डॉ. रघुवीर सिंह काद्यान, श्री जगदीश नैयर, श्री राम कुमार कश्यप, डॉ. कमल गुप्ता, श्रीमती नैना सिंह चौटाला, श्रीमती शैली, श्री शीशपाल सिंह और नयनपाल रावत को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक श्री ईश्वर सिंह को वर्ष 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विधायक श्री जगदीश नैयर, श्री राम कुमार कश्यप, श्री लक्ष्मण नापा, श्री सत्यप्रकाश, श्रीमती रेणु बाला, श्री शीशपाल सिंह, श्री राम करण तथा श्री धर्म पाल गोंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा को वर्ष 2020-21 के लिए याचिका समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, श्रीमती शकुंतला खटक, श्री लक्ष्मण सिंह यादव, श्री संजय सिंह, श्री राम निवास और श्री बलराज कुंडू को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसी तरह विधायक श्री असीम गोयल को वर्ष 2020-21 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक श्री अभय सिंह चौटाला, श्री दूड़ा राम, श्री मोहन लाल बड़ोली, श्री राजेश नागर, श्री चिरंजीव राव, श्री कुलदीप वत्स, श्री नीरज शर्मा और देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक श्री राम निवास को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की अधीनस्थ विधान कमेटी का अध्यक्ष जबकि विधायक डॉ. रघुवीर सिंह काद्यान, श्री राजेंद्र सिंह जून, श्री दूड़ा राम, श्री बलबीर सिंह, श्री सुभाष गांगोली, श्री सोमबीर सांगवान और महाधिवक्ता, हरियाणा को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

error: Content is protected !!