भिवानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि,केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पीएम मोदी के नेतृत्व में पहले एक वर्ष का कार्यकाल एतिहासिक है ! आज के हालात में पूरे विश्व को पीएम मोदी का नेतृत्व स्वीकार्य है, इतना ही नहीं पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व में भी भरोसा कर रहा है। डब्लू एच ओ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन पद पर आसीन होना देश के लिए गौरव की बात है। यह भी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल में ही संभव हो पाया। देशवासियों में राष्ट्र हित की भावना जागृत करने के लिए उन्हें लगातार प्रेरित किया। यही कारण है कि आज देश का हर नागरिक राष्ट्र सर्वोपरि की अवधारणा को आत्मसात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी के नाम में ही पहले भारत फिर जनता और फिर पार्टी आता है।   रामबिलास शर्मा  ने कहा कि देश के हर आम ओ खास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। गरीब गांव और किसान को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। कोरोना संकट में भी मोदी सरकार ने पूरे संयम और समझदारी के साथ ऐसे अहम निर्णय लिए जो इस महामारी को रोकने में मील का पत्थर साबित हुए। सामाजिक सहभागिता बढ़ाकर लोगों को महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल को इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र ने जो भी काम मानवीय दृष्टिकोण से करते हुए जनहित में फैंसले लिये, आज दुनिया उसका लोहा मान रही है।  उन्होंने कहा कि, जो कार्य कांग्रेस 70 वर्ष में नहीं कर सकी, वे सभी पेचीदा और संवेंदनशील कार्य केंद्र की सरकार ने पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले ही वर्ष में निपटाने का काम कर दिखाया है।  उन्होंने कहा पूरी सृष्टि पर चाहे विकसित देशों हो, विकासशील देश, कोरोना महामारी का प्रभाव सभी आर्थिक और सामाजिक तौर पर झेेलने को विवश है।

अब से 2 महीने से पूर्व के हमारी केंद्र सरकार के कार्यकाल को देखें, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने के 1 वर्ष में मिसाल कायम की। सबसे पहले  तीन तलाक-तीन तलाक का मुद्दा का समाधान हुआ, लद्दाख को केंद्र शासित राज्य इसी कार्यकाल में मनाया। अयोध्या में राम मंदिर विवाद निपटाया गया। सीएए कानून बनाने के साथ, अन्य देशों में प्रताड़ित भारतीयों को नागरिकता देने का रास्ता साफ किया। जम्मू-कश्मीर में वहां की नागरिकता दे दी गई है। ऐसे अनेकों काम दुनिया के सर्व मान्य राजनेता पीएम मोदी के कुशन नेतृत्व में ही संभव हुए है, और आज भी विपक्ष केवल अपने राजनीतिकहित की ही तलाश में जुटा है ! उन्होंने भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई आने वाले दिनों में भी सरकार ऐसे ही अहम एवं निर्णय फैसलों से राष्ट्र की सुरक्षा एवं सम्मान को जारी रखेगी।

error: Content is protected !!