निर्णय लिए जिनका इंतजार देश दशकों से कर रहा था।   

गुरुग्राम। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष कड़े और बड़े फैसलों के लिए याद किया जाएगा। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 1 साल में ऐसे अनेक अहम फैसले लिए जिनका देश दशकों से इंतजार कर रहा था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में देश को सुरक्षित करने ,सभी को सम्मान देने, देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए ऐसे अनेकों निर्णय लिए हैं जो देश और हर देशवासी के लिए जरूरी थे। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उनके खिलाफ, तत्काल तीन तलाक कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण तथा देश में सी ए ए लागू करने जैसे अहम निर्णय कर अपनी मजबूत राष्ट्रवादीता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति को संकल्प के तौर पर पूरा किया।

जीएल शर्मा ने कहा कि देश के हर आम ओ खास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। गरीब गांव और किसान को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। कोरोना संकट में भी मोदी सरकार ने पूरे संयम और समझदारी के साथ ऐसे अहम निर्णय लिए जो इस महामारी को रोकने में मील का पत्थर साबित हुए। सामाजिक सहभागिता बढ़ाकर लोगों को महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल को इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सरकार ने हर वो कदम उठा कर मजबूत एवम् सशक्त बनाया।

डब्लू एच ओ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन पद पर आसीन होना देश के लिए गौरव की बात है। यह भी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल में ही संभव हो पाया। देशवासियों में राष्ट्र हित की भावना जागृत करने के लिए उन्हें लगातार प्रेरित किया। यही कारण है कि आज देश का हर नागरिक राष्ट्र सर्वोपरि की अवधारणा को आत्मसात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी के नाम में ही पहले भारत फिर जनता और फिर पार्टी आता है। सरकार रही है साबित किया कि देश और देशवासियों से बढ़कर सरकार के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश की मनोहर लाल सरकार की भी तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने भी आमजन के लिए महत्वपूर्ण फैसले कर प्रदेश को सुरक्षित एवं सम्मानित बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई आने वाले दिनों में भी सरकार ऐसे ही अहम एवं निर्णय फैसलों से राष्ट्र की सुरक्षा एवं सम्मान को जारी रखेगी।

error: Content is protected !!