पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ जंग में निभा रहे अपना कर्तव्य

भारत सारथी. गुरुग्राम। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने कहा भाजपा की संगठन शक्ति कोरोना संकट के समय में पूरी तरह जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक तरफ जहां मोदी सरकार देश की जनता की सुरक्षा और उनकी सहायता के लिए बड़े-बड़े फैसले ले रही है, वहीं भाजपा की संगठन शक्ति करोड़ों कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन की सेवा में जुटी है।

उन्होंने कहा कि देश पर जब भी कोई विपदा या संकट आया है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने राष्ट्र धर्म को निभाया है। जीएल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए उचित कदम एवं लिए गए सटीक निर्णय का ही परिणाम है की भारत के 1 की स्थिति दूसरे देशों से बेहतर बनी हुई है। करुणा महामारी से होने वाली मृत्यु दर यहां दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों की बढऩे वाली संख्या का आंकड़ा भी दूसरे देशों से बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों और शहरों में स्थिति गंभीर जरूर है लेकिन इतनी भयावह नहीं जितना अंदाजा लगाया जा रहा था।

उन्होंने कहा की हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने भी केंद्र सरकार के निर्णय का सटीक पालन कर प्रदेश में कोरोना महामारी से लड़ाई जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर इस महमरी से सतर्क एवम् सावधान रहें। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें या मुंह पर सामान्य कपड़ा लपेट कर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें। साबुन से बार बार हाथ धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। भीड़भाड़ में जाने से गुरेज करें। उन्होंने कहा कि इससे बचने का सबसे कारगर उपाय सावधानी ही है, इसलिए सावधान और सतर्क रहें। हमारी सावधानी और सतर्कता जरूर हमें कोरोना से जंग जीतने में कामयाब करेगी।

error: Content is protected !!