मोदी ने जीडीपी का 10 फीसद देश को आत्मनिर्भर बनाने को दिया.
विकसित देशों ने भारत से दवाईयां मंगवाई साथ में प्रशंसा भी की.
मोदी की सुझबुझ से ही भारत में कोविड-19 काफी हद तक काबू.
उदित राज के राजनीति चमकाने के लिए इस तरह आरोप प्रत्यारोप

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
 प्रदेश भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट एवं दलित नेता सुदेश कटारिया द्वारा लॉर्ड बुद्धा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांगेस नेता उदित राज द्वारा किये टिवट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उदित राज  तर्कहीन बातें कर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जीडीपी का 1 प्रतिशत हिस्सा कोविड-19 पर खर्च कर रहा है और उदाहरण देते हुए कहा था कि अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रम्प अपने देश में कोविड-19 पर जीडीपी का दस प्रतिशत हिस्सा खर्च कर रहा है।

सुदेश कटारिया ने उदित राज के ब्यान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में आई प्राकृतिक आपदा कोविड-19 को देखते हुए भारत की जीडीपी का 10 प्रतिशत हिस्सा 20 लाख करोड का पैकेज देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया है। जो कोविड-19 में देश की आर्थिक व्यवस्था खराब हुई है उसको सुधारने में काफी हद तक सुधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उदित राज ने प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड का पैकेज देने के बाद ब्यान दिया कि यह पैसे कहां से आएंगे पैसे क्या पेड पर लगते हैं। इस पर सुदेश कटारिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उदित राज अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है उदित राज सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि मोदी  की परिपक्वता का यह नतीजा है कि आज भारत देश और विकसित देशों के मुकाबले कहीं अच्छी स्थिति में है। प्रधानमंत्री  ने समय रहते लॉकडाऊन की घोषणा की हो या विकसित देशों द्वारा भारत की प्रशंसा की हो। आज प्रधानमंत्री जी की सोच का नतीजा है कि सभी विकसित देशों में भारत से दवाईयां मंगवाई गई और सभी देशों ने प्रशंसा भी की। आज प्रधानमंत्री की सुझबुझ के कारण ही भारत में कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पाया गया है।

उन्होंने उदित राज के पेड पर क्या पैसे लगते हैं के ब्यान पर कहा कि, उदित राज  पैसे पेड पर ही लगते हैं। देश का अन्नदाता किसानों द्वारा उगाई हुई फसल से ही पैसे प्राप्त होते हैं जो देश के सभी लोगों का पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का नतीजा है कि आज हम दो लाख पीपीई किट और वेंटीलेटर हिंदुस्तान में ही बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदित राज  अपने गिरेवान में झांक कर देखें कि उनकी पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार में एकत्रित काला धन जो विदेशों में जमा है उनका यदि आधा हिस्सा भी भारत में आ जाए तो आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज विकट और विषम परिस्थिति में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति न कर विपक्ष को भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। यदि विपक्ष के पास अच्छे सुझाव हैं वो देने चाहिए। इस पर प्रकार की अर्थहीन और तथ्यहीन बात कर देश की जनता को बरगलाने का काम न करें।

error: Content is protected !!