भाजपा की बैठक में लॉक डाउन के दौरान हरियाणा के हालातों पर चर्चा

– भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जे पी  नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक
– बैठक में कोरोना के वर्तमान हालातों पर भी चर्चा  
– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत वीडियो कोंफ्रेंसिंग से जुड़े  

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार भाजपा के प्रदेशाध्यक्षों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में प्रदेशों में कोरोना महामारी के दौरान वर्तमान हालातों पर बातचीत की और  प्रदेशाध्यक्षों को अपने अपने राज्यों में जो प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए पैदल ही चल पड़े है, उनकी सहायता करने को कहा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने हरियाणा के संदर्भ में बात करते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश में लॉक डाउन के शुरुआत में ही प्रवासी भाईयों के लिए रिलीफ कैम्पों की व्यवस्था कर दी गई थी जिनमे लोगों के ठहरने और भोजन आदि के सारे बंदोबस्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक पंजीकरण पोर्टल भी लाँच किया गया जिसमें लॉक डाउन के आगे बढने के कारण जो प्रवासी भाई अपने घर जाना चाहता है वो अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार ने  प्रवासी भाईयों को लॉक डाउन 2 के दौरान हरियाणा रोडवेज की बसों द्वारा अपने अपने ग्रह राज्य में निशुल्क भेजा है। अभी भी लगभग हरियाणा रोडवेज की बसों द्वारा निशुल्क सभी प्रवासियों को यथा स्थान भेजने की व्यवस्था की जा रही है, इसी तरह रेलगाड़ियों के माध्यम से अलग अलग प्रदेशो के लिए रुट निर्धारित हुए है जिससे की प्रत्येक व्यक्ति जो अपने घर जाने का इच्छुक हो उसको भेजा जा सके।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का कार्यकर्त्ता हरियाणा सरकार के साथ हर तरह से अपने प्रवासी भाइयों की मदद के लिए तत्पर है। यही कारण रहा की इस संकट भरे काल में एक संतोषजनक बात यह रही कि एक लाख से ज्यादा लोगों ने हरियाणा में दौबारा आने के लिए भी पंजीकरण करवाया है।

Previous post

प्रदेश की सरकार किसानों को दोहरी मार मारने की तैयारी: सुधा भारद्वाज

Next post

लॉकडाउनः हरियाणा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ मजबूत किलेबंदी रोहतक में मर्डर, हत्या प्रयास, डकैती के 80 अपराधी काबू

You May Have Missed

error: Content is protected !!