श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्ति वेदांत सम्मेलन एवं बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 27 से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन दिवसीय समारोह में 27 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा, 29 नवंबर को होगा भंडारा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रमोद कौशिक)। गीता कॉलोनी स्थित श्री स्वामी नारायण गिरि दशनाम संन्यास आश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में 27 से 29 नवंबर तक भक्ति वेदांत सम्मेलन एवं श्री तिरुपति बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में होगा।

मंदिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि समारोह श्री 108 ब्रह्मलीन बाबा गुरु स्वामी शुकदेव गिरि जी महाराज की 38वीं पुण्यतिथि एवं गुरुदेव श्री 108 स्वामी सर्वानंद गिरि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मंदिर परिसर, 17/133, गीता कॉलोनी, दिल्ली में होंगे।

उन्होंने बताया कि सत्संग प्रातः 8 से 11 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। 27 नवंबर को दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 29 नवंबर को भंडारे का आयोजन होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें