सड़कों से धूल हटाने का अभियान जारी, एंटी-स्मॉग गन से किया जा रहा पानी का छिड़काव, सड़कों पर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग से हटाई जा रही धूल

गुरुग्राम, 11 नवंबर। शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, सड़कों से धूल हटाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा धूल नियंत्रण संबंधी गतिविधियों को लगातार तेज किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की धूल हटाने संबंधी कार्ययोजना के तहत नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, धूल हटाने, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग और एंटी-स्मॉग गन के माध्यम से पानी का छिड़काव कर रही हैं।
इसी क्रम में संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने जोन-1 में चल रहे डस्ट रिमूवल कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर धूल नियंत्रण गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि धूल हटाने और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित गतिविधियां निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार धरातल पर प्रभावी ढंग से संचालित हों।
हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड पर धूल हटाने का अभियान तेजी से जारी

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड पर नगर निगम की टीम द्वारा म धूल हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर जमा धूल को हटाने और सड़क की स्वच्छता बेहतर बनाने के लिए सफाई गतिविधियां की जा रही हैं। सड़क से धूल का जमाव कम करने के इन प्रयासों से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ने की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
सड़कों पर एंटी-स्मॉग गन से धूल नियंत्रण
वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयासों के तहत गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड सहित अन्य मुख्य सड़कों पर एंटी-स्मॉग गन का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पानी का छिड़काव कर हवा में मौजूद धूल के कणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा प्रमुख मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित कर धूल नियंत्रण और बेहतर वायु गुणवत्ता की दिशा में काम किया जा रहा है।
सड़कों पर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग से बदली सड़क की तस्वीर
नगर निगम की टीम द्वारा सड़कों पर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग भी की जा रही है। मशीनों के माध्यम से सड़क पर जमा धूल और गंदगी को हटाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। इस अभियान की पहले और बाद की तस्वीरों में सफाई कार्य के परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग के माध्यम से प्रमुख सड़कों को साफ रखने और धूल के जमाव को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
धूल मुक्त गुरुग्राम के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा धूल नियंत्रण कार्ययोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सफाई और प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों को जारी रखा गया है। अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों को स्वच्छ एवं धूल मुक्त बनाना, हवा में धूल के कणों को नियंत्रित करने के प्रयासों को मजबूत करना और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।








