दीपावली का प्रकाश हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए, विश्वकर्मा दिवस श्रमिकों एवं कारीगरों के जीवन में उन्नति के नए द्वार खोले: कुमारी सैलजा
सिरसा, 8 नवंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने दीपावली और भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कुमारी सैलजा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार, नफरत और भेदभाव मिटाकर प्रेम, सद्भाव, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का प्रकाश फैलाने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। उन्होंने विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनतकश वर्ग देश की प्रगति की वास्तविक शक्ति है। सभी को सम्मान, रोजगार और उन्नति के समान अवसर मिलने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह पर्व देश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और आर्थिक समृद्धि का नया संदेश लेकर आए।








