मंत्रोच्चार और भजनों के बीच मनाया बोध राज सीकरी का 73वां जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतों ने दिया आशीर्वाद, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

अलका गोयल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, अतिथियों को भेंट किया हनुमान चालीसा का ग्रंथ

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस बैंक्वेट में सोमवार शाम बोध राज सीकरी का 73वां जन्मदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मंत्रोच्चार, संतों के आशीर्वचन और भजनों से समारोह का वातावरण भक्तिमय हो उठा। विभिन्न जिलों से पहुंचे शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सीकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन डॉ. अशोक दिवाकर और डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने किया।

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने प्रवचन और आशीर्वचन दिए। गोपीनाथ मंदिर के गद्दीनशीन विनोद गोसाईं तथा गढ़ी हरसरू स्थित वैष्णो मंदिर की सह-संयोजिका डॉ. अलका शर्मा भी उपस्थित रहीं। गायिका अलका गोयल ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दूरभाष पर सीकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में मैनकाइंड फार्मा के अध्यक्ष, विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाबी बिरादरी महासंगठन के मुख्य संरक्षक रमेश चंद जुनेजा और असम के पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने शिरकत की। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिद्धा ने सीकरी के कार्यों की सराहना की और गीत भी प्रस्तुत किया।

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने सीकरी की कार्यशैली और सनातन धर्म के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। महापौर राजरानी मल्होत्रा, सीकरी के सहपाठी तिलक राज मल्होत्रा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हांसी के विधायक विनोद भयाना, वरिष्ठ उपमहापौर धर्मवीर भंगरोला, उपमहापौर अनूप सिंह और शहर के दस से अधिक पार्षद भी समारोह में पहुंचे।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सुभाष सुधा और सीमा त्रिखा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, शैलजा सचदेव एवं उनके पति संदीप सचदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, हरविंद कोहली, सिद्धार्थ यादव, जवाहर यादव, नवीन भाटिया और वरिष्ठ नेता नीति सेन भाटिया ने भी शुभकामनाएं दीं। संजय भाटिया की ओर से उनके पुत्र चंद भाटिया शामिल हुए। उषा प्रियदर्शी ने दूरभाष पर बधाई दी। रेणु भाटिया, नदीम खान, मनीष और अजीत यादव भी उपस्थित रहे।

उद्योग और व्यापार जगत से प्रवीण माखीजा, महेश गांधी, अनिल माखीजा, विद्यासागर, किशन ग्रोवर, हरीश बेकरी से देवेंद्र, दीपक मैनी, जे.एन. मंगला, एस.पी. राव, रमेश कालरा, रामकिशन गांधी तथा दौलताबाद एवं कादीपुर के उद्योग संगठनों के प्रधानों ने भाग लिया। अधिवक्ता राजेश सूटा, विपिन गुप्ता, संदीप अनेजा तथा लेखा विशेषज्ञ संदीप और अश्वनी वर्मा भी समारोह में पहुंचे।

केंद्रीय सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने सुरिंदर खुल्लर के नेतृत्व में अतिथियों के स्वागत और आतिथ्य की व्यवस्था संभाली। चार-आठ मरला मंदिर के प्रतिनिधि वासुदेव ग्रोवर की अगुवाई में शामिल हुए। पंजाबी बिरादरी महासंगठन से प्रमोद सलूजा, संजीव कुमार, शेखर तनेजा, नंद गाबा, ओम प्रकाश कथूरिया, नरेश चावला, पी.के. दत्ता, रामलाल ग्रोवर, गजेंद्र गोसाईं, युधिष्ठिर अल्मादि, किशोरी डुडेजा, रमेश कामरा, धर्मिंदर बजाज, अशोक आर्य और अनिल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रचना बजाज, विनोद वर्मा, शालू वर्मा, सौरभ सचदेवा, उपासना सचदेव और गीता ने भी शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता राजकुमार कथूरिया ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिठाई के 73 डिब्बे वितरित किए।

भारत विकास परिषद की लाल बहादुर शाखा, आहूजा बिरादरी, डेरावल बिरादरी, गंगागिरी कुटिया, शाम जी मंदिर और न्यू कॉलोनी निवासी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। दैनिक जागरण से आदित्य राज, साहित्यकार मदन सहनी और योग गुरु राजपाल आहूजा भी उपस्थित रहे। आहूजा के साथ 50 से अधिक साधक समारोह में पहुंचे। इसी दिन समाजसेवी राजिंदर बजाज का जन्मदिन भी मनाया गया।

दवा विक्रेता संघ से चंदनजीत अरोड़ा, गिरीश मेहरोत्रा और राकेश आर्य उपस्थित रहे। पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य एच.एस. चावला ने सीकरी को आशीर्वाद दिया। उनके बचपन के मित्र सुभाष अरोड़ा और अशोक सीकरी अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। उद्योगपति गोबिंद चानाना ने भी शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार, तावड़ू, सोहना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद, अंबाला, पानीपत और रोहतक सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। समापन पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई और सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का ग्रंथ भेंट किया गया।

बोध राज सीकरी ने सभी अतिथियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में योगदान के लिए संजीव कुमार, शेखर तनेजा, नंद गाबा, ओम प्रकाश कथूरिया, पी.के. दत्ता, प्रमोद सलूजा और नरेश चावला का विशेष धन्यवाद किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें