गुरुग्राम में दो दिवसीय पेंशन अदालत का शुभारंभ, पहले दिन 50 से 60 पेंशनरों की समस्याओं का समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उप महालेखाकार अर्पित चौधरी की अध्यक्षता में पेंशनरों की शिकायतों पर हुई कार्रवाई, 13 अक्टूबर को भी लगेगी अदालत

गुरुग्राम, 12 अक्टूबर-गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधान महालेखाकार कार्यालय, हरियाणा और कोषाधिकारी कार्यालय, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पेंशन अदालत का शुभारंभ हुआ। अदालत के पहले दिन लगभग 50 से 60 पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महालेखाकार अर्पित चौधरी ने की। इस अवसर पर कोषाधिकारी नैंसी यादव भी उपस्थित रहीं। प्रधान महालेखाकार कार्यालय की टीम में वरिष्ठ लेखाधिकारी मनोज कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी विकेश और अजय मोर तथा लेखाकार मनिंदर ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित यह अदालत 13 अक्टूबर को भी जारी रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!