जीएसटी मुद्दों पर उद्यमियों की संयुक्त आयुक्त से चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

गुरुग्राम, 8 अक्टूबर। कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से जीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त स्नेहलता के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों और जीएसटी संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उद्योगों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय, नियमित संवाद एवं सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, कल्याण सिंह भड़ाना, दीक्षित राज कौशिक एवं ओम चावला उपस्थित रहे। हरियाणा स्टेट टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन गुप्ता और महासचिव अधिवक्ता धीरज कौशिक ने भी भाग लिया।

एसोसिएशन की ओर से इस मुलाकात को उद्योग जगत और जीएसटी विभाग के बीच संवाद बढ़ाने की सकारात्मक पहल बताया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सौहार्दपूर्ण बातचीत और आपसी सहयोग से उद्यमियों तथा विभाग के बीच संबंध अधिक मजबूत हो सकते हैं।

बैठक के उपरांत प्रतिनिधियों ने संयुक्त आयुक्त स्नेहलता को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!