धर्म सागर को सम्मान मिलने पर दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब का सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 अक्टूबर को सेक्टर-4 में होगा

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को आईडीसी-72 स्थित कार्यालय में शाखा प्रधान धर्म सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने धर्म सागर को ‘बेस्ट फादर इन लॉ’ सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में धर्म सागर को यह सम्मान प्रदान किया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन एवं पंजाब केसरी समाचार पत्र की डायरेक्टर किरण शर्मा चोपड़ा ने उन्हें सम्मानित किया था। इस उपलब्धि पर शाखा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

डी.एन. कवातरा ने बताया कि अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार, 10 अक्टूबर को शाखा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन में होगा, जिसमें शाखा के सदस्य अपने विचार साझा करने के साथ कविताएं, चुटकुले, गीत और भजन प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में मदन लाल डुडेजा, रमेश कुमार वशिष्ठ, एस.के. गाबा, दीप चंद, कुंज बिहारी शर्मा एवं चेतन दास ग्रोवर उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!