नमो क्रिकेट लीग : टूर्नामेंट का शानदार समापन, TDL Gurgaon XI बनी चैंपियन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फाइनल मुकाबले में TDL Gurgaon XI ने भगवा XI को हराया, विधायक मुकेश शर्मा ने विजेता टीम को किया सम्मानित

गुरुग्राम, 25 सितंबर। गुरुग्राम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और खेल भावना से भरपूर माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में TDL Gurgaon XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भगवा XI को पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री के पोत्र विभाकर शास्त्री तथा क्रिकेट बोर्ड दिल्ली के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीम्स को अपनी शुभकामनाएं दी और विजेता टीम को बधाई दी। फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक विक्की काजला ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने खेल के रोमांच के बीच पूरे माहौल को और अधिक जीवंत एवं मनोरंजक बना दिया।

टूर्नामेंट का सफल आयोजन अनीता त्रिपाठी, एडवोकेट द्वारा किया गया। उनके कुशल प्रबंधन, समर्पण और अथक प्रयासों से टूर्नामेंट का आयोजन व्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।

अतिथियों ने समापन अवसर पर विजेता TDL Gurgaon XI को ट्रॉफी जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, उपविजेता भगवा XI के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना की भी सराहना की गई।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग टूर्नामेंट ने खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ एकता, भाईचारे, अनुशासन, खेल भावना और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया। उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए यादगार आयोजन बनकर सामने आया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!