पटियाला में खेल अकादमी में खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला और दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 23 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पटियाला के दौलतपुर में क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से नशे और नकारात्मकता से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री को अपने बीच आम नागरिक की तरह देखकर युवा खिलाड़ी उत्साहित नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक संवाद किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!