उद्यमिता और औद्योगिक नेतृत्व के लिए विनोद बापना सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसजीटी विश्वविद्यालय के ‘अचीवर्स गैलेक्सी–उद्यमी सम्मान 2026’ में मिला सम्मान, कहा—उद्यमिता केवल सफलता नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प।

एफआईआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन ने उद्यमिता और नवाचार को बताया औद्योगिक विकास की आधारशिला।

गुरुग्राम (जतिन /राजा ) – भारतीय उद्योग जगत में उद्यमिता, नेतृत्व, नवाचार और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआईआई) हरियाणा के अध्यक्ष व कैपेरो मारुती के सीईओ विनोद बापना को ‘अचीवर्स गैलेक्सी–उद्यमी सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। एसजीटी विश्वविद्यालय एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विनोद बापना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम, परिवार और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कैपारो मारुति में उनका निरंतर प्रयास गुणवत्ता, नवाचार, तकनीक, उत्पादकता और निरंतर सुधार के माध्यम से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति में योगदान देना रहा है।

समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विनोद  बापना ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जिज्ञासा और बड़े सपनों को देखकर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है कि भारत का भविष्य नई सोच, नवाचार और उद्यमिता से आकार लेगा। उन्होंने युवाओं से बड़ा सोचने, निरंतर सीखने और असफलताओं से न घबराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “उद्यमिता केवल सफलता पाने का माध्यम नहीं, बल्कि दूसरों के लिए अवसर पैदा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प है।”

समारोह में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन, बायोहैवन जेनोटेक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेन्द्र व्यास, युविटेक इंजीनियरिंग के मुख्य रणनीतिक अधिकारी उदितेंदु वर्मा, नेशनल टाइल्स कॉरपोरेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रेम चंद गुप्ता, सीबीएमईडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नकुल चंद्र तथा ग्रांडेयोर बिजनेस सॉल्यूशंस एवं ग्रांडेयोर रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मुकेश सखूजा सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. डॉ. बी. जे. राव, विश्वविद्यालय के सलाहकार प्रो. डॉ. विजय भल्ला, अनुसंधान, विकास एवं नवाचार के सलाहकार राजीव गुलाटी, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन ने उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की एसजीटी विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की। उन्होंने नवाचार, उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग तथा नई पीढ़ी के उद्यमियों को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने उद्यमिता और नवाचार को औद्योगिक विकास की आधारशिला बताया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर परिचर्चाओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें