भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और दो सह-संयोजक नियुक्त किए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धुम्मन सिंह किरमिच बने भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

सीताराम यादव और नरेंद्र पटेल को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 22 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क प्रकोष्ठ का गठन करते हुए एक प्रदेश संयोजक और दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। तीनों पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार भी सौंपा गया है।

पार्टी की ओर से जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार धुम्मन सिंह किरमिच को प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उन्हें पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना का प्रभार दिया गया है।

सीताराम यादव को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त करते हुए डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार नरेंद्र पटेल को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। वे फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों का प्रभार संभालेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद फुलां की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में इन संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!