युवा कांग्रेस 8 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव : सोमिल साधु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खरगे के अपमान, राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर और एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

चंडीगढ़, 6 सितंबर। हरियाणा युवा कांग्रेस ने 8 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह जानकारी हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सोमिल साधु ने सेक्टर-9 स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे।

युवा कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित नौकरी देने की मांग को लेकर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचकर सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। संगठन ने युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

पत्रकार वार्ता में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष शुभम नाहर और जिलाध्यक्ष सुमित मढाण भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!