परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 करोड़ रुपये या अधिक लागत की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

चंडीगढ़, 11 अगस्त-हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अतुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

संशोधित फीडबैक व्यवस्था के तहत श्री अतुल कुमार हर तिमाही निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ को फीडबैक देंगे। वे 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं, जिले में अपराध की स्थिति एवं जघन्य अपराधों, सतर्कता संबंधी मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।

इसके अलावा, वे जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के समक्ष कर, जीएसटी तथा इससे जुड़े अन्य मामलों में आ रही कठिनाइयों की भी समीक्षा करेंगे। वे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत कर सकेंगे। इसके साथ ही वे स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थल का दौरा भी कर सकते हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!