गुरुग्राम, 7 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर में लगातार हो रही बारिश, विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव और सदस्यों की आवाजाही में हो रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) को आयोजित होने वाला क्लब का नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेगा। समिति का मानना है कि लगातार वर्षा और कई स्थानों पर जलभराव के कारण बड़ी संख्या में सदस्यों के लिए कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित रूप से पहुंचना संभव नहीं होगा।
प्रधान श्री धर्म सागर ने सभी सदस्यों से इस निर्णय का सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सदस्यों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 8 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए न आएं तथा अगली बैठक एवं कार्यक्रम की सूचना क्लब द्वारा बाद में अलग से दी जाएगी।








