गुरुग्राम में 77वाँ राज्य स्तरीय वन महोत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानेसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व राव इंद्रजीत सिंह रहेंगे विशिष्ट अतिथि

गुरुग्राम, 6 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरुग्राम के मानेसर में शुक्रवार को 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।

समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे।

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित हरियाणा के संकल्प और जनभागीदारी से अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न विभागों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रदेश में हरित आवरण का विस्तार करना है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!