गुरुग्राम, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया का तबादला उपायुक्त, रोहतक के पद पर कर दिया है। वहीं, रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता को उपायुक्त, अंबाला नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में गुरुग्राम नगर निगम के नए आयुक्त की नियुक्ति का उल्लेख नहीं किया गया है।









