गुरुवार को होगी नगर निगम गुरुग्राम सदन की सातवीं सामान्य बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में जिला परिषद भवन के जोन हॉल में सुबह 10 बजे से होगी बैठक

गुरुग्राम, 5 अगस्त। नगर निगम गुरुग्राम की मेयर श्रीमती राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की सातवीं सामान्य बैठक गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातः 10 बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन (जोन हॉल) में शुरू होगी।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार बैठक में शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट तथा निगम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। इसके अलावा पार्षद अपने-अपने वार्डों से संबंधित जनहित के मुद्दे भी सदन में उठा सकते हैं।

बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पार्षदों की उपस्थिति रहेगी। विभिन्न विकास परियोजनाओं, स्वच्छता, सड़क, सीवर, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य शहरी विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।

नगर निगम की यह सामान्य बैठक शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!