बारिश के चलते वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की रिहर्सल स्थगित, वार्षिक समारोह सितंबर में होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 अगस्त का वार्षिक समारोह टला, 8 अगस्त को सामुदायिक भवन सेक्टर-4 में होगा नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम

गुरुग्राम। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुड़गांव शाखा के आदरणीय प्रधान श्री धर्म सागर ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे गीता भवन मंदिर, न्यू कॉलोनी में प्रस्तावित वार्षिक समारोह की रिहर्सल फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

प्रधान श्री धर्म सागर ने बताया कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए 9 अगस्त को प्रस्तावित वार्षिक समारोह भी अब सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह की नई तिथि बाद में सभी सदस्यों को सूचित कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि डी.एन. कवातरा तथा अन्य कोर कमेटी पदाधिकारियों से दूरभाष पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल रिहर्सल बंद रखी जाए। हालांकि अधिकांश रिहर्सल पहले ही पूरी हो चुकी हैं, लेकिन सितंबर में वार्षिक समारोह से पूर्व आवश्यकता अनुसार दो से चार अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएंगी।

इस बीच क्लब की नियमित गतिविधियां जारी रहेंगी। अगस्त माह के दूसरे शनिवार, 8 अगस्त को सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन, सेक्टर-4, गुरुग्राम में शाखा की बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

प्रधान श्री धर्म सागर ने क्लब के सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!