हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग के लिए लिंक अधिकारी नामित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा पद रिक्त होने की स्थिति में कार्य नहीं होगा बाधित

चंडीगढ़, 5 अगस्त-हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के लिए लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के पद के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी को लिंक अधिकारी-2 के रूप में नामित किया गया है।

इसी प्रकार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी को लिंक अधिकारी-2 के तौर पर नामित किया गया है।

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपने लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यकतानुसार कार्यों का सुचारू संचालन किया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!