हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वन टाइम ऑप्शन भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 30 जुलाई-हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए कॉमन कैडर के पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को वन टाइम ऑप्शन भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, अब ऑनलाइन पोर्टल 15 अगस्त, 2026 तक खुला रहेगा। इससे पात्र कर्मचारियों को अपना वन टाइम ऑप्शन भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

इस संबंध में राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन निर्देशों की जानकारी सभी पात्र कर्मचारियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपना वन टाइम ऑप्शन भर सकें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें