प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*परिवहन मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में बैठक का आश्वासन देकर समाप्त कराया प्रदर्शन*

*चंडीगढ़, 25 जुलाई –* हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित शास्त्री कालोनी के आवास के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच उस वक्त माहौल बदल गया जब मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

प्रदेशभर से आए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बीच पहुंचते ही परिवहन मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने इन कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया और कहा कि वह उनकी बात सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि कर्मचारियों की कितनी यूनियन है, मगर उन्होंने पहले सभी यूनियनों को बुलाया और सभी की बात सुनी है। इसी तरह, अब वह आज प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की बात को भी सुनेंगे। मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके। 

परिवहन मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। 

गौरतलब है कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज इससे पहले भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंच उनसे ज्ञापन ले चुके हैं।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!