राजीव गांधी ने पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया : राव नरेंद्र सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चरखी दादरी/चंडीगढ़25 जुलाई, गांव बेरला स्थित श्री गणपति वाटिका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा एवं जगा भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति गांवों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पंचायतों को अधिकार, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व तथा स्थानीय स्तर पर विकास की नई दिशा देने का काम किया। आज देश में मजबूत लोकतंत्र की जो बुनियाद दिखाई देती है, उसमें राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा देश के  छात्रों, युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाकर ही ग्रामीण भारत के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है।

रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्ता के केंद्रीकरण की नहीं, बल्कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण की रही है। राजीव गांधी का सपना था कि गांव का विकास गांव की भागीदारी से हो और पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर में संगठनात्मक मजबूती, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों तथा जनसेवा के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन फोम लाल फिरोजपुर, विजेंद्र सिंह नरवाल, उर्मिला धायल, डॉ. नरेंद्र संधू राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजेश श्योकंद, राजीव श्योराण, डॉ सविता श्योराण, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, डॉ मनीषा सांगवान, राजू मान, अमन डालावास, महेंद्र सोनी, काला बरवाला, यसपाल अहलावत, दलबीर गांधी, विजय पूर्व सरपंच काकड़ौली, जगबीर सिंह बेरला, रोहताश रोहिल्ला, पप्पू मिसरी, सोमबीर श्योराण, डॉ विजय मंदोला, सुनील दुरेजा, रामनिवास,  डॉ ओमप्रकाश, रणधीर घिकाड़ा, जगत सिंह, राजेश श्यामकलान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!