
चंडीगढ़, 25 जुलाई। हरियाणा सरकार ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (HBPE) के अध्यक्ष पद पर मोहन लाल कौशिक की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा 24 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित मकान संख्या 423 के निवासी मोहन लाल कौशिक को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वित्त विभाग के आदेश संख्या 16/153/HBPE(FD)SA/88 के तहत की गई है तथा 18 अप्रैल 2024 को जारी पूर्व आदेशों के स्थान पर प्रभावी होगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि मोहन लाल कौशिक की नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें एवं अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे।
यह अधिसूचना हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अरुण कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी की गई है। आदेश की प्रतियां राज्यपाल सचिवालय, सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, महालेखाकार (हरियाणा) तथा अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई हैं।








