दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला: 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 25 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार सुबह 7:30 बजे से 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय मध्य दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा इंतजामों के बीच लिया गया है।

डीएमआरसी द्वारा जारी सेवा सूचना के अनुसार बंद किए गए स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी योजना की समीक्षा करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

बंद किए गए 18 मेट्रो स्टेशन
  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंबा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान
  • नई दिल्ली

इंटरचेंज सुविधा यहां रहेगी

  • राजीव चौक
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

डीएमआरसी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति सामान्य होने पर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात की समीक्षा कर रही हैं और आगे की व्यवस्था उसी के अनुसार तय की जाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!