संसद का सारा काम रोककर कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव पर चर्चा हो – दीपेन्द्र हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

·        छात्रों के साथ हुई बेरहमी और बर्बर लाठीचार्ज के लिए देश के युवाओं से माफी मांगे बीजेपी सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

·        युवाओं की एक स्वर में यही मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा हो, सारा विपक्ष एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है – दीपेन्द्र हुड्डा

·        लाठियाँ बरसाकर बीजेपी सरकार युवाओं की आवाज कुचल नहीं सकती, युवाओं की आवाज संसद में सुनाई देगी– दीपेन्द्र हुड्डा

·        शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका, जिसके लिए बीजेपी सरकार है जिम्मेदार – दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़, 22 जुलाई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में नौजवान छात्रों पर हुई बेरहमी और बर्बर लाठीचार्ज के लिए सरकार देश के युवाओं से माफी मांगे और संसद का सारा काम रोककर कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराई जाए। देश के युवा एक स्वर में सरकार से मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और संसद में देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव पर चर्चा हो। सारा विपक्ष एकजुट होकर युवाओं के साथ खड़ा है। लाठियाँ बरसाकर यह सरकार देश के युवाओं की आवाज कुचल नहीं सकती। देश के युवाओं की आवाज संसद में सुनाई देगी और सरकार चाहे कितनी भी बहरी क्यों न हो, उसे भी यह आवाज सुननी ही पड़ेगी।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली से देश का युवा पूरी तरह निराश है और उसे अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। जिस देश में युवाओं का भविष्य अंधकारमय होगा उस देश का भविष्य उज्ज्वल कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा किसंसद मार्च के दौरान देश के नौजवान छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज अंग्रेजी साम्राज्य के दौरान भारतीयों पर होने वाले अत्याचारों की याद दिला रहा था। इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। लोकतंत्र में लोगों की आवाज लाठियों के बल पर और विपक्ष की आवाज माइक बंद करके नहीं दबाई जा सकती। न युवाओं की आवाज दबेगी, न विपक्ष की आवाज दबेगी। दीपेन्द्र हुड्डा लगातार युवा छात्रों की आवाज लोकसभा में उठा रहे हैं लेकिन, बीजेपी सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिए हर दिन लोकसभा स्थगित करवा रही है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है। जिसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। बीजेपी सरकार में नौकरी हो या अड्मिशन सबके पेपर लीक हो रहे हैं। बीजेपी सरकार को याद रखना चाहिए कि पैसों से NEET का पेपर आउट कराकर काबिल बच्चों पीछे धकेलने वाले नाकाबिल युवा जब डॉक्टर बनेंगे तो वो मरीजों के साथ क्या करेंगे, ये सोचकर ही रूह कांप जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यूं ही NEET का पेपर आउट कराओगे तो अच्छे डॉक्टर कहाँ से लाओगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है। जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान नौजवान छात्रों पर किये गए बर्बर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी समेत विपक्षी सांसदों, नेताओं को हिरासत में लेना तानाशाही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!