हरियाणा कांग्रेस ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की, 30 जुलाई से पांच जिलों का दौरा करेगी टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘छात्रों की गूंज’ अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, चंडीगढ़ स्थित पार्टी कनेक्ट सेंटर में संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पार्टी कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे “छात्रों की गूंज” अभियान तथा प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित पार्टी कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा इसे अधिक प्रभावी, सक्रिय और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला स्तरीय संवाद बैठकों के दूसरे चरण पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रदेश के पांच जिलों का दौरा किया जाएगा।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। साथ ही “छात्रों की गूंज” अभियान को प्रदेश से बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी ढंग से विस्तार देने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तेजी लाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!