कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित सिम्फनी ऑफ विक्ट्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें नमन किया

पंचकूला, 18 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंचकूला में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम सिम्फनी ऑफ विक्ट्री का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हंसते-हसंते अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले भारत माता के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह में मौजूद युद्ध के नायकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ बातचीत भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान, अटूट संकल्प और अदम्य शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जवानों द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान हमेशा पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। आने वाली पीढ़ियां हमेशा हमारे नायकों की ऋणी रहेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक सैनिक के साथ-साथ उसका पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और समाज हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग और पदचिह्नों पर चलें तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्याम लाल बंसल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!