मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड और निगम सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। सभी बोर्ड एवं निगम भी इसी भावना से कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें तथा सरकार की विकास और जनकल्याण की नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, प्रभारी श्री सतीश पूनिया, स्पेशल ऑफिसर (ग्रीवेंस रिड्रेसल) श्री भोपाल खदरी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन श्री वेदपाल सहित प्रदेश के विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के नवनियुक्त चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!