एसआईआर अभियान में कोई भी वैध मतदाता न छूटे : डॉ. के.सी. बांगड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जजपा ने गुरुग्राम में मतदाता सत्यापन अभियान की समीक्षा की, चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11 सदस्यीय निगरानी समितियां गठित

गुरुग्राम, 4 जुलाई। हरियाणा में चल रहे विशेष मतदाता सत्यापन (एसआईआर) अभियान के तहत जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गुरुग्राम इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को सूर्या विहार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गुरुग्राम प्रभारी डॉ. के.सी. बांगड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा करना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना था। इस अवसर पर डॉ. बांगड़ ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बूथ स्तर पर कार्य करना होगा।

बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के हल्का अध्यक्षों, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति की जानकारी साझा की तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11-11 सदस्यीय समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। ये समितियां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सत्यापन से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी करेंगी और अभियान की नियमित समीक्षा भी करेंगी।

जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

बैठक में कर्नल एस.एस. राठी, दलबीर धनखड़, रिशीराज राणा, विद्यासागर, संतोष धारीवाल, मेघराज यादव, बल्ले चेयरमैन, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, संदीप कुंडू, दीपक डागर, रविंदर सिंघरोहा, सतबीर लाकड़ा, नरेश दहिया, सतीश राघव, रतन शर्मा, दीपक यादव, सन्नी कटारिया, डॉ. सौरभ गुप्ता, समुंदर धनखड़, प्रहलाद कटारिया, सतबीर गाडौली, विपिन गुर्जर, नागेंद्र डागर, सुरेंद्र पंवार, विक्रांत कटारिया, मंजू देवी, मीनाक्षी, सावित्री, सुखबीर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!