नगर निगम मानेसर की बड़ी कार्रवाई, गढ़ी-बसई रोड पर पांच अवैध आरएमसी प्लांट ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना अनुमति संचालित रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांटों पर चला बुलडोजर, अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

Screenshot
Screenshot

मानेसर, 4 जुलाई। नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ी-बसई रोड स्थित पांच अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने शुक्रवार देर शाम तक चली इस कार्रवाई में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

यह कार्रवाई नगर निगम के जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौके पर तैनात रही, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Screenshot
Screenshot

नगर निगम की टीम ने गढ़ी-बसई रोड पर संचालित श्री बालाजी आरएमसी, इंफ्रा मार्केट कंक्रीट, एटूवी आरएमसी, श्री राम आरएमसी और शिवम रेडीमिक्स प्लांटों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के अनुसार ये सभी प्लांट आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित किए जा रहे थे, जिससे नगर निगम अधिनियम और नियोजन संबंधी नियमों का उल्लंघन हो रहा था।

डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व संबंधित इकाइयों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई थी। जांच में नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की औद्योगिक या व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और नियमों की अनदेखी कर संचालित इकाइयों के खिलाफ निगम का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने सभी औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों से नियमानुसार आवश्यक स्वीकृतियां और अनुमति प्राप्त करने की अपील भी की है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!