वार्ड पार्षदों और RWA प्रतिनिधियों के साथ थाना सदर में समन्वय बैठक, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 3 जुलाई। आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सदर गुरुग्राम में वार्ड पार्षदों एवं विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना प्रबंधक सदर गुरुग्राम ने किया।

बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, किरायेदारों के पुलिस सत्यापन तथा पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए।

थाना प्रबंधक ने सभी पार्षदों और RWA सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में यह भी दोहराया गया कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!