नगर निगम मानेसर का बुलडोजर एक्शन: नौरंगपुर रोड पर अवैध आरएमसी प्लांट ध्वस्त, 30 से अधिक प्लांटों पर कार्रवाई की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना अनुमति संचालित औद्योगिक इकाइयों पर सख्ती, नगर निगम ने दी चेतावनी—नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जारी रहेगा बुलडोजर अभियान।

Screenshot

मानेसर, 27 जून। नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। निगम का कहना है कि क्षेत्र में संचालित ऐसे 30 से अधिक अवैध आरएमसी प्लांट चिन्हित किए जा चुके हैं, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot

नगर निगम के जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नौरंगपुर रोड पर स्थित एसबीजे आरएमसी प्लांट लगभग चार एकड़ भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार आवश्यक स्वीकृतियां नहीं होने के कारण निगम ने इसे अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

Screenshot

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने ऐसे 30 से अधिक आरएमसी प्लांटों की पहचान कर ली है, जिनके दस्तावेजों और अनुमतियों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने आम नागरिकों और उद्योग संचालकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत, जेई देवेंद्र कुमार, दिपेश और मनदीप सहित नगर निगम की टीम तथा स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें