मुख्यमंत्री  ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल की सहायता ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काफिले की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

चंडीगढ़ 24 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने काफिले से कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लाडवा से बाबैन रोड पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दिए। घायलों को देखकर मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उनकी स्थिति की जानकारी ली।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए अपने काफिले में मौजूद एम्बुलेंस को मौके पर भेजा तथा दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायल अमित गांव बीड़ कलवा और रजत गांव सूरजगढ़ निवासी है

मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की सराहना की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!