जोन-4 के वार्ड पार्षदों के साथ अतिरिक्त निगमायुक्त पूजा चांवरिया की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकास एवं स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने पर हुई चर्चा

वार्ड 8, 28, 29, 30 एवं 32 की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, मुख्य सड़कों को डस्ट-फ्री बनाने पर विशेष जोर*

गुरुग्राम, 18 जून। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त-4 पूजा चांवरिया द्वारा जोन-4 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 8, 28, 29, 30 एवं 32 के पार्षदों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित वार्डों में स्वच्छता, विकास कार्यों, जन सुविधाओं तथा नागरिकों द्वारा उठाई जा रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। अतिरिक्त निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

स्वच्छता एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

अतिरिक्त निगमायुक्त ने बैठक में मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन-4 के सभी वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांच आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मुख्य सड़कों को डस्ट-फ्री बनाने पर विशेष फोकस

बैठक में प्रत्येक वार्ड की प्रमुख सड़कों को धूल-मुक्त (डस्ट-फ्री) बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य सड़कों की नियमित सफाई, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा आवश्यक रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अतिरिक्त निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयावधि के भीतर लंबित कार्यों को पूर्ण करवाएं तथा वार्ड स्तर पर मौजूद समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास एवं स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को निगम सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें