प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 सामाजिक संकल्पों का अभियान शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा, संस्कार और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला 25 जून तक चलेगी

गुरुग्राम, 17 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ, हरियाणा) एवं समाजसेवी बोधराज सीकरी द्वारा 12 सामाजिक संकल्पों पर आधारित विशेष जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। 14 जून से 25 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।

बोधराज सीकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर समाजसेवा और जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 1200 लोगों को शीतल एवं मीठे दूध युक्त जल वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुद्धिजीवी सम्मेलन, 12 बार हनुमान चालीसा पाठ, 12 कुंडीय यज्ञ, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए सामूहिक प्रार्थना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1200 लोगों का सामूहिक योग, स्वास्थ्य जांच शिविर, निर्जला एकादशी पर 12 मंदिरों में प्रसाद वितरण, जरूरतमंदों को चप्पल वितरण, विद्यार्थियों को पुस्तक एवं कॉपी वितरण, वैदिक मंत्रोच्चारण तथा गरीब कन्याओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कई संकल्पों का सफल आयोजन

बोधराज सीकरी ने बताया कि 14 जून से लगातार 1200 लोगों के लिए मीठे दूध युक्त शरबत का वितरण किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, सरस्वती मंडल के मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं उनकी टीम के साथ-साथ भारत विकास परिषद लाल बहादुर शास्त्री शाखा का विशेष सहयोग मिल रहा है। शाखा के अध्यक्ष अजय भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

16 जून को जामपुर शिव मंदिर में 12 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

इसी दिन सायंकाल भूतेश्वर मंदिर, 4-8 मरला, गुरुग्राम में गजेन्द्र गोसाई के सान्निध्य में 12 बार संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोधराज सीकरी के अलावा सुभाष ग्रोवर एडवोकेट, डॉ. अलका शर्मा, रचना बजाज, रामलाल ग्रोवर, किशोरी लाल डुडेजा, रमेश कमरा, अनिल कुमार, राकेश गोसाई, सी.बी. मनचंदा, गीता तथा पंडित भीम दत्त सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत बोधराज सीकरी ने अपने व्याख्यान में राम तत्व की विस्तृत व्याख्या करते हुए हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

17 जून को आर्य समाज भीमनगर, गुरुग्राम में प्रधान अशोक आर्य के नेतृत्व में 12 लोगों द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

इसी क्रम में नीलकंठ पाठशाला में वंचित वर्ग की 12 छात्राओं को पुस्तकें और कॉपियां वितरित की गईं, जबकि 12 छात्रों को वस्त्र प्रदान किए गए। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों की 12 महिलाओं को चप्पलों का वितरण भी किया गया।

21 जून और 25 जून के कार्यक्रम रहेंगे विशेष आकर्षण

बोधराज सीकरी के अनुसार अभियान के शेष कार्यक्रम 25 जून तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इनमें 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 1200 लोगों के सामूहिक योगाभ्यास तथा 25 जून को निर्जला एकादशी के अवसर पर 12 मंदिरों में प्रसाद वितरण प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!