हरियाणा विधान सभा परिसर में होगा योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 15 जून – हरियाणा विधान सभा परिसर में मंगलवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, बड़ी संख्या में विधायक, योग आयोग के चेयरमैन योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य,  उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार वैद्य हिस्सा लेंगे। इस दौरान डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में योग आयोग के प्रशिक्षक रमेश भाटी और डॉ. जसप्रीत कौर हरियाणा विधान सभा, हरियाणा महाधिवक्ता कार्यालय और प्रदेश सरकार के दूसरे विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को योग अभ्यास करवाएंगे।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!