प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बहादुरी, खेल, विज्ञान, कला, नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को मिलेगा सम्मान*

*योग्य बच्चों के नामांकन के लिए राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

गुरुग्राम, 10 जून- डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र बच्चे राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए वही बच्चे पात्र होंगे जो भारतीय नागरिक हों, जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम हो। पात्र बच्चे स्वयं आवेदन कर सकते हैं, वहीं कोई अन्य व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन भी किसी योग्य बच्चे का नामांकन कर सकता है।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित करने में सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन केवल राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन या नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदक समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!