राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटीं कुमारी सैलजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

सिरसा, 2 जून। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा इन दिनों चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 4 जून को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कुमारी सैलजा ने पौड़ी में कांग्रेसजनों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनभागीदारी, समन्वय तथा संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा और इसे सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। तैयारियों के क्रम में कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल, सुरक्षा, यातायात, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वित रूप से कार्य करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात कुमारी सैलजा ने कंडोलिया देवता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा उत्तराखंड की समृद्धि, विकास, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है तथा राहुल गांधी का दौरा जनता की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगा।

एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। आज कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये तथा पांच किलो वाले छोटू एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों में कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 1,571.50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत 272 रुपये तक बढ़ गई है।

कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से छोटे व्यापारी, ढाबा संचालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता तथा निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती गैस कीमतों का सीधा असर रसोई के बजट और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ रहा है। विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है। उनका कहना है कि सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रश्न यह है कि जनता की रसोई, रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी पर बढ़ते इस आर्थिक बोझ की जिम्मेदारी कौन लेगा और आम आदमी को महंगाई से राहत कब मिलेगी?

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!