डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार

दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़, 01 जून। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाराजा अग्रसेन की मूर्ति तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सफल, प्रभावी एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के विस्तार को नई गति मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!