विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुग्राम रेडक्रॉस सोसायटी ने किए सेवा कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-कई स्थानों पर रक्त दान शिविर लगाए गए

-कुष्ठ आश्रम में लोगों के साथ केक काटा गया, उन्हें फल वितरित किए

गुरुग्राम। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में मानवता सेवा और जन जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। सोसायटी द्वारा यह आयोजन उपायुक्त एवं प्रधान उत्तम कुमार एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के कुशल मार्गदर्शन तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं महासचिव सुनील कुमार के दिशा निर्देशों के तहत संपन्न हुए।

गुरुग्राम जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा और युवाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करना हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम सचिव विकास कुमार ने बताया आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत कुष्ठ आश्रम में केक काटकर एवं फलों के वितरण करके किया तत्पश्चात इस अवसर पर बिलासपुर स्थित एप्पल कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 50 रक्त एकत्रित की गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 50 टीवी रोगियों को प्रोटीन डाइट किट वितरण करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां 180 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करी इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जहां समिति की गतिविधियों में सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं सामाजिक व्यक्तियों एवं विभिन्न महाविद्यालय विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वयंसेवक शहर के प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गुरुग्राम रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन

कौशिक ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर राजकीय विद्यालय सेक्टर 4/7 अमेठी विश्वविद्यालय के आर मंगलम विश्वविद्यालय नेभाग लिया। इस अवसर पर जिला शाखा द्वारा राजभवन से प्राप्त माननीय राज्यपाल महोदय का संदेश भी आम जनों तक पहुंचाया। अंत में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न अधिवक्ता एके शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और रेड क्रॉस दिवस के सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न कल्याणी सचान विवेक बुमराह अधिवक्ता एके शर्मा अनिल मल्होत्रा आरके शर्मा कर्नल भल्ला मारुति सुजुकी से अजय होंडा से डीआर पाल डबल ट्री से अभिमन्यु अवस्थी, एयर इंडिया की टीम के साथ साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार कुणाल मंगला, लिपिक आकांक्षा, लेक्चरर कविता सरकार, विपिन अरोड़ा, विक्रम भटनागर, टी-प्रोजेक्ट मैनेजर नीलम, संगीता, सुषमा, विनीता, मंजू शर्मा, टीबी कॉर्डिनेटर रोहतास शर्मा, अतुल कुमार पाराशर, जोगिंदर राठी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!