सिरसा के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 63वां कार्तिक महोत्सव शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने श्री श्याम निशान ध्वज रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया


सिरसा, 18 नवंबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सिरसा के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 63वें कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना की और फिर श्री श्याम निशान ध्वज रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। चार दिवसीय महोत्सव 21 नवंबर तक चलेगा।
कल्याण ने कहा कि अपनी प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाना और अगली पीढ़ी को उनसे जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर हम समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल भी समारोह में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदिर संरक्षक तारा देवी, पार्षद सुमन शर्मा, भूपेश मेहता, संजीव जैन, मनीष सिंगला, संदीप मेहता, तेजपाल शर्मा, ललित मोंगा, मनोज डालमिया, सुनील शर्मा, बजरंग, अश्वनी बंसल, विकास, नवीन गोयल, भारत भूषण शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला, प्रवीण, महिपाल, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, हेमंत गोयल, सतीश अरोड़ा, राजेश सिंगला, राजीव वधवा, प्रदीप ढाका, नितेश गर्ग, जतिन सोनी, कमल योगी, राजेश गोयल, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल और राजेश खत्री सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिरसा दौरे के दौरान कल्याण प्रो. गणेशी लाल और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा के आवासों पर भी गए। उन्होंने श्रीमत सिटी सेंटर और भाई कन्हैया आश्रम का भी दौरा किया।








