राहुल गांधी सद्भाव यात्रा में होंगे शामिल, गुरुग्राम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब है कांग्रेस की सद्भाव यात्रा : सुखबीर जे तंवर

फरुखनगर, 8 मई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी की प्रस्तावित सद्भाव यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर जे तंवर ने फरुखनगर क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर खेड़ा, डूमा, मुशेदपुर, सिवाड़ी, सुंदरपुर जराऊ, माजरी, बिरहेड़ा, पालड़ी, अलीमुद्दीनपुर, गुगाना, राजपुर, कारोला, फरीदपुर, महचाना, जाटौला, खंडेवला, तिरपड़ी, बसुंडा और डाबोधा सहित कई गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर जे तंवर ने बताया कि देश में भाईचारे, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 8 मई को सायं 3 बजे गुरुग्राम के खांडसा चौक पर आयोजित सद्भाव यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए नफरत के खिलाफ मोहब्बत, विभाजन के खिलाफ एकता और अन्याय के खिलाफ न्याय की आवाज को मजबूत करना है। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब कांग्रेस की यह सद्भाव यात्रा बनेगी।

तंवर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की मर्यादा, सामाजिक न्याय तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रही है और सद्भाव यात्रा इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर मुकेश पवन चौधरी, जय भगवान पंवार, अनिल पांडु, इंद्र यादव, राजेश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!