प्रधानमंत्री मोदी जो ठान लेते हैं वह करके दिखाते हैं, महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलकर रहेगा : नायब सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारी अपने अपमान को कभी नहीं भूलती, चुनाव में कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअं

बाला में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना -कहा –  महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक सोच है

चंडीगढ़, 5 मई। महिला मोर्चा द्वारा अंबाला में निकाली गई महिला आक्रोश मशाल यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को हिलाकर रख देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध करके देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

नायब सिंह सैनी ने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में अधिक संख्या में पहुंचेंगी तो देश की विकास गति और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे चाहे जितना प्रयास कर लें, प्रधानमंत्री मोदी जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके रहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलकर रहेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने का प्रयास किया और हरियाणा के विशेष सत्र में भी कांग्रेस ने भाग नहीं लिया, जो उनकी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में महिलाओं के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। घर-घर स्वच्छ जल पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। हरियाणा की जनता का विश्वास लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर कमल खिलाने का काम करें और मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी के साथ-साथ सभी 20 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ जिताएं।

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति आरक्षण बिल विपक्षी दलों द्वारा बाधित किया गया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिलाएं इसका जवाब देंगी और कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस दौरान निकाली गई महिला आक्रोश मशाल यात्रा कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल महिलाओं ने “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों के साथ अपना उत्साह जताया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन श्रुति गर्ग, चेयरमैन कवंलजीत कौर, भाजपा नेत्री नम्रता गौड़, मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी, पार्षद प्रत्याशी बीनू गर्ग, सपना मुकेश, अर्चना छिब्बर, मोनिका मल, मीना ढींगरा, शिवानी सूद, कविता सैनी, निकुंज चावला के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!